भोजनमाताओं का धरना जारी रहा 
विकासनगर। चार सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 35 दिनों से बीईओ कार्यालय में आंदोलन कर रही भोजनमाताओं का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। धरना स्थल पर भोजनमाताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष उषा देवी ने कहा कि सरकार भोजनमाताओं की अनदेखी कर रही है। सरकार की उपेक्षा के बावजूद भोजनमाताएं अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं। प्रदर्शन में बिट्टो देवी, रविता, झूलो देवी, जना देवी, सुनीता, सकईया, निर्मला खत्री, शशि, सुमन मिश्रा, कुसुम, सुनीता, विमला, अनीता देवी, भागीरथी, इंद्रा, दीपा थापा, ऊषा, मममा, माधुरी तोमर, कविता, कमला राणा, सरला, रक्षा, आशा, प्रेमदेई आदि शामिल रही।